आसनवनी लैम्प्स में धान बीज वितरण शुरू, विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jadugoda : पोटका प्रखंड के आसनवनी लैम्प्स (जादूगोड़ा) में खरीफ खेती की तैयारी को लेकर धान बीज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया। धान बीज वितरण शुरू होते ही किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया।

वितरण के पहले दिन नारायणपुर निवासी किसान भुवन चंद्र महतो ने 30 किलो स्वर्ण धान बीज का उठाव किया। बीज वितरण केंद्र पर बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और आगामी खेती की तैयारियों को लेकर जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया तथा विधायक का स्वागत किया। किसानों ने समय पर बीज उपलब्ध कराने के लिए सरकार और संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

आसनवनी लैम्प्स के सचिव मनींद्र नाथ महतो ने बताया कि पटना से कुल 99.90 क्विंटल धान बीज आसनवनी लैम्प्स पहुंचाया गया है। यहां से पोटका प्रखंड के विभिन्न लैम्प्स को बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत पोटका लैम्प्स को 25 क्विंटल, टांगराईन को 10 क्विंटल, गंगाडीह को 10 क्विंटल, कोवाली को 20 क्विंटल, हरिना को 15 क्विंटल तथा हाथीबिंदा लैम्प्स को 19.90 क्विंटल धान बीज वितरित किया जाएगा।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इससे खेती की लागत कम होगी और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.