Potka dalsa : भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, डालसा ने बिहारी चौक पर रखा शीतल जल का मटका

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पोटका प्रखंड के माटकु पंचायत अंतर्गत पिछली गांव स्थित बिहारी चौक में डालसा (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) की ओर से राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शीतल जल के लिए मटका स्थापित किया गया।

इस पहल का उद्देश्य गर्मी के इस कठिन दौर में राहगीरों को आसानी से ठंडा पानी उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे। मटका को ऐसे स्थान पर रखा गया है, जहां से अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

डालसा की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहनीय बताते हुए कहा कि “इस तपती गर्मी में ना रहे कोई प्यासा, इस घड़े की हर एक बूंद में है डालसा का भरोसा।”

इस पुनीत कार्य में डालसा के सचिव सौरभ त्रिपाठी, केपीएलवी चयन कुमार मंडल, डोबो चकिया, छाकु माझी, मीरा मंडल, ज्योत्सना गोप, कुरुमीता मुर्मू, सुमित कुमार गोप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.