बारीगोड़ा में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, संदिग्ध मोबाइल फोन से बढ़ा रहस्य, पुलिस जांच में जुटी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा स्थित कृति मैदान के पास सोमवार देर रात एक 16 वर्षीय किशोरी सिमरन लोहार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा मंगलवार सुबह तब हुआ, जब परिजन उसे जगाने पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी। दरवाजा तोड़ने पर सिमरन फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों ने बताया कि सिमरन के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसे उन्होंने कभी उपलब्ध नहीं कराया था। यह फोन कहां से आया और वह किससे संपर्क करती थी, यह परिवार को ज्ञात नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि यही मोबाइल उसकी आत्महत्या का कारण उजागर कर सकता है।

पुलिस की जांच

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

मोबाइल फोन को जब्त कर उसकी कॉल डिटेल्स और चैट हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

किशोरी के सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच की जा रही है।


सिमरन तीन बहनों में से एक थी और उसके पिता मिस्री का काम करते हैं। परिवार के अनुसार, वह पूरी तरह सामान्य थी और न किसी तनाव में थी, न किसी विवाद में। उसका हंसमुख स्वभाव मोहल्ले में भी सभी को भाता था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों पर अंतिम पुष्टि हो सकेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें