सरायकेला-खरसावां के निवर्तमान एसपी मुकेश कुमार लुनायत को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : Seraikela-Kharsawan जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक रहे Mukesh Kumar Lunayat को उनके स्थानांतरण के अवसर पर जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने उनके आवास पर पहुंचकर नवपदस्थापन की शुभकामनाएं दीं और भव्य विदाई दी।

इस अवसर पर पत्रकार विजय कुमार साव, दशरथ प्रधान, रमजान अंसारी, दीपक महतो एवं कामदेव कुमार ने निवर्तमान एसपी से मुलाकात कर कहा कि उनके कार्यकाल में जिले की विधि-व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।

वहीं, Mukesh Kumar Lunayat ने भी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें मीडिया सहित सभी वर्गों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके कारण प्रशासनिक कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सका।

कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल में विदाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.