विधायक जयराम महतो ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय कुमार को दी बधाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : डुमरी विधायक Jairam Mahato ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री Vijay Kumar को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विजय कुमार के नेतृत्व में तमिलनाडु विकास, खुशहाली और नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर होगा।

जयराम महतो ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री विजय कुमार का जनता के प्रति प्रेम, कर्मठता और सेवा भाव उन्हें एक सफल जननेता बनाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार गरीबों, युवाओं, किसानों और समाज के हर वर्ग के हित में महत्वपूर्ण फैसले लेकर राज्य को बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि विजय कुमार का मुख्यमंत्री बनना केवल एक राजनीतिक बदलाव नहीं, बल्कि एक नए युग की शुरुआत है। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए वे तमिलनाडु में विकास और सामाजिक न्याय की नई मिसाल कायम करेंगे।

विधायक जयराम महतो ने तमिलनाडु की जनता को भी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य मुख्यमंत्री विजय कुमार के नेतृत्व में प्रगति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.