नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय में विधायक सोनाराम सिंकु की समीक्षा बैठक, पेयजल व योजनाओं पर दिए निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Noamundi : नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय में 17 अप्रैल 2026 को एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जगन्नाथपुर के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने की।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं श्रम निरीक्षक नोवामुंडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पेयजल की उपलब्धता को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव-गांव में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


इसके अलावा बैठक में पेंशन, आवास योजना तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

इस अवसर पर नोवामुंडी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, वरिष्ठ कांग्रेसी रघुनाथ राउत, मुखिया जेना पूर्ति, हसलुद्दीन खान, प्रदीप प्रधान, सूरज चाम्पिया, पंचायत समिति सदस्य दिव्या जेराई, विलास प्रजापति, सुरेश प्रजापति, दानिश हुसैन, मामूर कासमी, जय किशोर पान एवं दुका पूर्ति सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के माध्यम से क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.