जयपुर से दबोचा गया कुख्यात अपराधी रिंकू सेठ, जमशेदपुर में कई हत्याओं का था मुख्य आरोपी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamsedpur : शहर में लंबे समय से आतंक फैलाने वाले कुख्यात अपराधी सौरभ शर्मा उर्फ रिंकू सेठ को जमशेदपुर पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण में गठित विशेष टीम ने 19 अक्टूबर को अंजाम दी। टीम ने रिंकू सेठ को शाहपुरा थाना क्षेत्र के हरदासवाली, अमरपूरा रोड से धर दबोचा।

रिंकू सेठ सीतारामडेरा में 2024 में हुए गोलीकांड और हत्या के प्रयास समेत कई संगीन मामलों में वांछित था और काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ सीतारामडेरा, बिरसानगर, परसुडीह और बिष्टुपुर थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और फायरिंग के कम से कम पाँच गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि वह अमरनाथ सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है और जेल से छूटने के बाद फिर से गिरोह को सक्रिय करने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया, जिसकी तकनीकी जांच की जा रही है।

रिंकू सेठ की गिरफ्तारी को लेकर जमशेदपुर पुलिस की व्यापक सराहना की जा रही है। शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले इस अपराधी की गिरफ्तारी से नागरिकों में राहत और विश्वास का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें