निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज से गिरकर मजदूर की मौत, सेफ्टी प्रोटोकॉल पर उठे सवाल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : थाना क्षेत्र के पितकी में घोड़ानेगी–पुरुलिया नए बाईपास रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले निवासी धनंजय बाउरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मजदूर बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए कार्य कर रहा था। काम के दौरान पैर फिसलने से वह सीधा सड़क पर आ गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए संवेदक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि निर्माण स्थल पर न तो सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा था और न ही मजदूरों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण दिए गए थे। यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या मजदूरों को सुरक्षा प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया था?

घटना की सूचना पर नीमडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव को शीतगृह में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें