Rural Electrification : झरिया गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार का जताया आभार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पोटका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भटीन पंचायत स्थित झरिया गांव के टोला लिपो में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिली। विधायक संजीव सरदार के त्वरित पहल और निर्देश पर सोमवार को गांव में नए ट्रांसफार्मर का सफलतापूर्वक स्थापना कार्य संपन्न हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित थी, जिससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्य और खेती-किसानी पर बुरा असर पड़ रहा था। जब इस समस्या की जानकारी विधायक संजीव सरदार को मिली, तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए।

स्थापना कार्य विधायक के अनुज भाई भरत सरदार की देखरेख में पूरा किया गया। ट्रांसफार्मर लगते ही गांव में हर्ष का माहौल छा गया और ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार व भरत सरदार के प्रति आभार प्रकट किया।

ग्रामीणों ने कहा कि इस त्वरित और संवेदनशील पहल से एक बार फिर से जनप्रतिनिधियों पर जनता का भरोसा मजबूत हुआ है। अब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल हो सकेगी, जिससे जीवन की दैनिक गतिविधियां पटरी पर लौटेंगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.