Big Breaking: टाटानगर से चाईबासा और चाकुलिया के लिए दो नई पैसेंजर ट्रेनें, 6 जून से होगा संचालन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जमशेदपुरवासियों को बड़ी सौगात दी गई है। 6 जून से टाटानगर से चाईबासा और चाकुलिया के लिए दो नई मेमू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है। यह पहल छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे व्यापारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी।



टाटानगर-चाईबासा मेमू (68137/68138)

यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी।

68137 ट्रेन रात्रि 8:55 बजे टाटानगर से प्रस्थान कर 11:00 बजे चाईबासा पहुंचेगी।

68138 ट्रेन चाईबासा से सुबह 3:20 बजे रवाना होकर 5:45 बजे टाटानगर लौटेगी।

यह ट्रेन अदित्यपुर, गम्हरिया, बीरबांस, सिनी, महालीमारूप, राजखरसावां और पांड्राशाली स्टेशनों पर रुकेगी।




टाटानगर-चाकुलिया मेमू (68128/68127)

यह ट्रेन रविवार छोड़कर प्रतिदिन चलेगी।

68128 ट्रेन सुबह 11:00 बजे टाटानगर से प्रस्थान कर 12:45 बजे चाकुलिया पहुंचेगी।

वापसी में 68127 ट्रेन चाकुलिया से दोपहर 3:00 बजे रवाना होकर शाम 5:00 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

यह ट्रेन सलगाझुड़ी, गोविंदपुर, आसनबनी, राखामाइंस, गालूडीह, घाटशिला, चिरुगोड़ा, धालभूमगढ़ और कोकपाड़ा स्टेशनों पर रुकेगी।


रेलवे के इस निर्णय से क्षेत्रीय आवागमन में सहजता आएगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। खासतौर पर सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा लाभकारी सिद्ध होगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें