बकरीद को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा आगामी बकरीद पर्व को लेकर सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में जमशेदपुर केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।



बैठक की अध्यक्षता जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने की। अधिकारियों ने कहा कि जमशेदपुर शहर में वर्षों से बकरीद का आयोजन शांति, प्रेम और भाईचारे के साथ होता आया है और अब तक कभी कोई अवांछनीय घटना नहीं हुई है। यह शहर की सांप्रदायिक सौहार्द और नागरिकों की समझदारी का प्रतीक है।



प्रशासन की ओर से उपस्थित प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति, सौहार्द और मानवीयता का संदेश फैलाएं तथा पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों या गलतफहमियों से बचें।



अंत में, प्रशासन ने आश्वस्त किया कि पर्व के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा और मूलभूत सेवाओं की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें