दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शोक सभा, एक दिवसीय अवकाश की घोषणा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड के महान आंदोलनकारी, पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में गहरा शोक व्यक्त किया गया। विश्वविद्यालय के केंद्रीय सभागार में एक शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

81 वर्षीय दिशोम गुरु का 4 अगस्त 2025 को निधन हो गया, जिससे न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। शोकसभा में कुलाधिपति श्री मदनमोहन सिंह, कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कुलाधिपति श्री सिंह ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा, “ईश्वर दिवंगत नेता की आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दे। दिशोम गुरु के आदर्श, जनजातीय अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए किया गया संघर्ष हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।”

शोकसभा के उपरांत कुलाधिपति के निर्देश पर नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सभी संस्थानों में एक दिन के शैक्षणिक और प्रशासनिक अवकाश की घोषणा की गई, ताकि सभी छात्र, शिक्षक और कर्मचारी इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर सकें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें