राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

JAMSHEDPUR । आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 19 अगस्त 2026 को न्यायिक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM), जमशेदपुर ने की।

बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का अधिक से अधिक संख्या में आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।

न्यायिक पदाधिकारियों को लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक मामलों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत से मिलने वाले लाभों की जानकारी देने और मामलों के सफल निस्तारण के लिए प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी सिंहभूम ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन विवादों के सौहार्दपूर्ण और त्वरित समाधान के लिए 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं। लोक अदालत में आपसी समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान सरल, त्वरित और कम खर्च में किया जा सकता है।

बैठक में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.