नारी शक्ति संघ के सावन मिलन उत्सव में सांस्कृतिक संध्या, विधायक पूर्णिमा साहू रही मुख्य अतिथि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : होटल मिस्टी इन में रविवार को नारी शक्ति संघ द्वारा भव्य सावन मिलन उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व मौसमी सिन्हा ने किया, जिसमें 70 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मौजूद रहीं और पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम में सावन की उमंग और महिला सशक्तिकरण की झलक देखने को मिली। म्यूजिक, डांस, गिटार पर प्रस्तुति और रैंप वॉक ने माहौल को जीवंत कर दिया।

लॉटरी आधारित प्रतियोगिताओं के विजेता:
✔ सावन क्वीन – कविता घोष
✔ बेस्ट रैंप वॉक – मौसमी सिन्हा
✔ बेस्ट गेटअप – प्रीति पंडित

विधायक पूर्णिमा साहू ने महिलाओं को सावन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजन महिला सशक्तिकरण और संस्कृति से जुड़ाव को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में शंपा, नंदिनी, भानु, ललिता, तृप्ति, रुमकी, बबली, रेणुका, लाखी, सुतपा, अपर्णा, रिंकू, शिल्पी, सुजाता, रीमा, शिखा, सुष्मिता, रंजना, लता, पुष्पा, दिशानी, अहोना और अनुष्का का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें