माहलीसाईं में झामुमो का जनसंपर्क अभियान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Musabani। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को मुसाबनी प्रखंड के पुरुलिया पंचायत अंतर्गत माहलीसाईं गांव में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार आम जनता की भलाई और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया, जिस पर समाधान का आश्वासन दिया गया।

जनसंपर्क के मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने झामुमो की नीतियों पर विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे गांव में उत्साह का माहौल देखा गया।

इस कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, युवा नेता सौरभ चक्रवर्ती, तुषार पातर, सुरेश माहली और प्रदीप विषय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने नव–शामिल सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.