झामुमो की जनसभा से गूंजा उत्तरी बधिया — ए.टी. राजा और कुणाल षाड़ंगी बोले, “सोमेश की जीत जनता की जीत होगी”

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Musabani:मुसाबनी प्रखंड के उत्तरी बधिया गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में आयोजित जनसभा में झामुमो नेताओं ने पूरे दमखम के साथ चुनावी बिगुल फूंका। सभा में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में जोश और जनसमर्थन का माहौल बना दिया।

जनसभा को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा —

“झारखंड मुक्ति मोर्चा ही झारखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और विकास की असली ताकत है। सोमेश चंद्र सोरेन की जीत, जनता की जीत होगी।”


उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने किसानों, मजदूरों, छात्रों और आदिवासी समाज के विकास के लिए ऐतिहासिक पहल की है और यह चुनाव उन नीतियों को आगे बढ़ाने का मौका है।

वहीं, राजमहल विधायक ए.टी. राजा (ताजुद्दीन राजा) ने कहा —

“यह सरकार गरीब, शोषित, आदिवासी, मूलवासी, पीड़ित और किसानों की सरकार है। हमें उन आखिरी पायदान पर खड़े लोगों के लिए काम करना है, जिनकी आवाज़ सबसे कम सुनी जाती है।”



सभा में वक्ताओं ने ग्रामीणों से अपील की कि वे आगामी 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि दिवंगत स्व. रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को आगे बढ़ाया जा सके।

कार्यक्रम में मुखिया रीना महाली, तुषार पातर, छोटराय बेसरा, कमल बेरा, किशोर पातर, बाबू काले, मुन्ना खान, परवीन, पिंटू और ऋतेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

सभा स्थल पर उमड़ी भीड़ ने झामुमो प्रत्याशी के प्रति अपर जनसमर्थन का संदेश दिया, जिससे घाटशिला उपचुनाव में पार्टी की मजबूत पकड़ का परिचय मिला।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.