सांसद विद्युत वरण महतो के टैंकरों से बागबेड़ा में स्वच्छ पेयजल वितरण, दुर्गा पूजा पर मिली राहत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर बागबेड़ा गांधीनगर शाखा मैदान में ग्रामवासियों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई। यह पहल जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो के सौजन्य से की गई।

बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि माननीय सांसद का बागबेड़ा की जनता के लिए यह योगदान सराहनीय है। उन्होंने सांसद विद्युत वरण महतो को इसके लिए धन्यवाद भी दिया।

सुबोध झा ने बताया कि दीपक दागी, संयोजक बागबेड़ा महानगर विकास समिति सह भाजपा नेता के नेतृत्व में गांधीनगर क्षेत्र में पानी का वितरण किया जा रहा है।

इस पहल से दुर्गा पूजा के दौरान ग्रामवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से राहत मिली है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें