झारखंड आंदोलनकारी स्व. गोलक बिहारी मांझी की पुण्यतिथि पर विधायक सविता महतो ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Saraikela : झारखंड आंदोलन के सक्रिय सेनानी एवं समाजसेवी स्वर्गीय गोलक बिहारी मांझी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को चांडिल प्रखंड के मानीकुई गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं के साथ स्व. मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद विधायक सविता महतो ने स्व. गोलक बिहारी मांझी की धर्मपत्नी बिजली मांझी से उनके आवास पर मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना तथा परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि स्व. गोलक बिहारी मांझी झारखंड आंदोलन के समर्पित योद्धा और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। राज्य और समाज के प्रति उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन में उनके संघर्ष और योगदान को आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी।

कार्यक्रम में झामुमो के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, अरुण टुडू, आशु बेसरा, मदन मांझी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्व. गोलक बिहारी मांझी के जीवन और संघर्षों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
golak-bihari-manjhi-punyatithi-manikui-chandil

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.