रथयात्रा में शामिल हुए विधायक सरयू राय, भगवान जगन्नाथ की पूजा कर आम श्रद्धालुओं के साथ खींचा रथ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को नगर के विभिन्न हिस्सों में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भाग लिया और भक्तों के साथ भगवान का रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया।

विधायक श्री राय ने भगवान श्रीजगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा के विग्रहों की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और रथयात्रा कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल हुए। उन्होंने उत्कल एसोसिएशन साकची, इस्कॉन मंदिर और उलियान में आयोजित रथयात्राओं में भाग लिया।

श्री राय ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा उड़ीसा से लगे क्षेत्रों में विशेष श्रद्धा के साथ मनाई जाती है और जमशेदपुर में भी यह उत्सव अब सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन गया है। उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ अब मौसीबाड़ी की यात्रा पर रहेंगे और 5 जुलाई 2025 को बहुड़ा यात्रा (वापसी यात्रा) संपन्न होगी।

रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला। धार्मिक भजनों, मंत्रोच्चार और पारंपरिक वाद्ययंत्रों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें