विधानसभा के शून्यकाल में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी का उठाया मुद्दा—औद्योगिक कंपनियों के अभिश्राव से बड़ा नाला प्रदूषित, ग्रामीण और मवेशी बीमार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड विधानसभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपने क्षेत्र की गंभीर समस्या को सदन में जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में स्थित जमशेदपुर टेल्को कंपनी, नुवोको कंपनी और टाटा पावर कंपनी द्वारा निकलने वाले गंदे अभिश्राव (इफ्लुएंट) के कारण बड़ा नाला पूरी तरह प्रदूषित हो गया है।

विधायक ने बताया कि सारजामदा, गदड़ा, गोबिंदपुर और खकड़ीपाड़ा क्षेत्रों में नाले से निकलने वाला दूषित पानी खेती योग्य भूमि को बर्बाद कर रहा है। इसके कारण स्थानीय किसान खेती से वंचित हो रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों और पालतू जानवरों में असाध्य रोग फैल रहे हैं, जिससे स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है।

मंगल कालिंदी ने आसन के माध्यम से सरकार से तीनों कंपनियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण की उच्चस्तरीय जांच कराने और जिम्मेदार कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का जीवन और आजीविका दोनों खतरे में है, अतः सरकार तत्काल हस्तक्षेप करे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें