विधायक मंगल कालिंदी ने e-Kalyan छात्रवृत्ति भुगतान में हो रही देरी पर जताई चिंता, सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग

SHARE:

Jamshedpur : झारखंड विधानसभा के षष्ठम विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र में शून्यकाल के दौरान जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने राज्यभर के लाखों छात्रों की छात्रवृत्ति संबंधी गंभीर समस्याओं को उठाते हुए सरकार से तत्काल समाधान की मांग की।

विधायक ने कहा कि इस वर्ष e-Kalyan छात्रवृत्ति के भुगतान में लगातार हो रही देरी, पोर्टल की अव्यवस्थित प्रणाली और विभागीय लापरवाही के कारण छात्रों को गहरी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महीनों बीत जाने के बावजूद छात्रवृत्ति राशि नहीं मिलने से छात्र आर्थिक संकट, कर्ज़ और पढ़ाई के खर्च पूरे करने में भारी कठिनाइयों से जूझ रहे हैं।

विधायक कालिंदी ने आसन के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि लोकहित एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए छात्रवृत्ति भुगतान को अविलंब सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में छात्रवृत्ति योजना केंद्र सरकार (60%) और राज्य सरकार (40%) की साझा व्यवस्था के तहत चलती है। वर्तमान में केंद्र सरकार की ओर से राशि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिसके कारण भुगतान में विलंब हो रहा है।

Leave a Comment