केरल समाजम मॉडल स्कूल के चेयरमैन के. पी. जी. नायर को मिला एजुकेशनल लीडरशिप अवॉर्ड

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : केरल समाजम मॉडल स्कूल के चेयरमैन के. पी. जी. नायर को प्रतिष्ठित नेताजी सुभाष चंद्र बोस नेशनल अवॉर्ड्स के अंतर्गत एजुकेशनल लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने वाले योगदान के लिए प्रदान किया गया।

कोलकाता स्थित फेयरफील्ड बाय मैरियट में आयोजित भव्य समारोह में यह अवॉर्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों से आए 400 से अधिक प्रिंसिपल, चेयरमैन और डायरेक्टर मौजूद थे, जिससे यह आयोजन शिक्षा जगत के सबसे महत्वपूर्ण सम्मेलनों में से एक बन गया।

अवॉर्ड प्राप्त करते हुए श्री नायर ने शिक्षा प्रणाली को और अधिक सशक्त, नवोन्मेषी तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के अनुरूप बनाने के अपने निरंतर प्रयासों को रेखांकित किया। उनका यह सम्मान न केवल स्कूल के लिए गौरव की बात है बल्कि शिक्षा जगत के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें