Chaibasa : गुवा स्थित लक्ष्मी मार्शल आर्ट कराटे दोजो में जुलाई माह में आयोजित कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए। परीक्षा 4th डन ब्लैक बेल्ट धारक एवं प्रशिक्षक लक्ष्मी कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न ग्रुप के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
दोजो में बच्चों को जापान कराटे-डो सीगेयोशी शोतोकान कराटे शैली में प्रशिक्षण दिया जाता है। परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न बेल्ट और ग्रुप के तहत अपनी तकनीकी दक्षता एवं प्रदर्शन का परिचय दिया।
व्हाइट बेल्ट सी ग्रुप में धूरू केसरी ने प्रथम, आराध्या बोस ने द्वितीय और आह्वान कश्यप ने तृतीय स्थान हासिल किया। व्हाइट बेल्ट बी ग्रुप में रही चक्रवर्ती प्रथम, सुगंधी चौधरी द्वितीय और धात्री मंडल तृतीय रहीं।
व्हाइट बेल्ट ए ग्रुप में सुशांत सोरेन प्रथम, अभिमन्यु द्वितीय और कौशल जीत दास तृतीय रहे। येलो बेल्ट बी ग्रुप में बबीता बोबंगा ने प्रथम, मिहिर कुमार रजक ने द्वितीय और देवांश सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
येलो बेल्ट ए ग्रुप में साक्षी पत्रों प्रथम, अभिज्ञान नायक द्वितीय और किरण मुंडारी तृतीय रहीं। वहीं मिक्स कलर बेल्ट बी ग्रुप में ओम चक्रवर्ती प्रथम, नवीन करवा द्वितीय और स्वस्तिका साहू तृतीय रहे।
मिक्स कलर बेल्ट ए ग्रुप में अरनव गुप्ता ने प्रथम, वैभव तेजस कुमार ने द्वितीय और अवनीश सिन्हा ने तृतीय स्थान हासिल किया। ब्राउन बेल्ट ए ग्रुप में कृष्णा मोदी प्रथम, अंश गुहा एवं आदर्श कुमार द्वितीय तथा ईशान श्रीवास्तव तृतीय रहे।
कार्यक्रम में बेस्ट डिसिप्लिन अवॉर्ड छवि मालव को प्रदान किया गया।
समारोह के अंत में मुख्य अतिथि महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार सहित विशिष्ट अतिथियों नीलम बंगा, गीता आनंद, दीपा राय चौधरी और गीता दास ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, मेडल एवं बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया।
बताया गया कि लक्ष्मी मार्शल आर्ट कराटे दोजो पिछले पांच वर्षों से लगातार प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। दोजो के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। आयोजकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
















