उमा अमृता फाउंडेशन के सदस्यों ने सदर अस्पताल में 20 यूनिट किया रक्तदान

Share करें

✓ Link copy हो गया!
रक्तदान करते उमा अमृता फाउंडेशन के सदस्य

साहिबगंज: झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में 12 नवंबर से लेकर 28 नवंबर 2025 तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां इसके तहत रविवार को उमा अमृता फाउंडेशन के सदस्यों ने सदर अस्पताल साहिबगंज स्थित बल्ड बैंक में रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें उमा अमृता फाउंडेशन के सदस्यों ने बढ़चढ़ भाग लेते हुए 20 यूनिट रक्तदान किया। उधर रक्तदान करने वालों में विकास कुमार पासवान ओ पॉजिटिव, बिक्की कुमार दास ओ पॉजिटिव, संतोष मोदी बी पॉजिटिव, पवन कुमार सिंह ओ पॉजिटिव, अमित कुमार साह बी पॉजिटिव, विशाल कुमार चौधरी ए पॉजिटिव, राजदेव मुंडा ओ पॉजिटिव, विक्रम जयसवाल ए पॉजिटिव, सिकंदर पोद्दार ओ पॉजिटिव, कुमार विक्रम झा ओ नेगेटिव, गोपाल साह ओ पॉजिटिव, संजीत सिंह बी पॉजिटिव, रूपक साह बी पॉजिटिव, सौरभ मिश्रा ओ पॉजिटिव, प्रदीप कुमार सिंह ए पॉजिटिव, विवेक साह बी पॉजिटिव, वीर पल्लव एबी पॉजिटिव, अजय यादव ए पॉजिटिव, अभिषेक ओझा बी पॉजिटिव एवं प्रशांत शेखर ए पॉजिटिव ने रक्तदान किया। उधर उमा अमृता फाउंडेशन संस्था के संस्थापक प्रशांत शेखर ने सभी रक्तवीरों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। वही रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने का आभार प्रकट किया और स्वयं रक्तदान शिविर कार्यक्रम में उपस्थित होकर रक्त वीरों का मनोबल ऊंचा किया। उधर इस रक्तदान शिविर में बल्ड बैंक के देखरेख करने वाले प्रवीण सक्सेना, लैब टेक्नीशियन चंदन चौधरी, शुभम गोस्वामी, सयानी दीदी का संस्था ने आभार प्रकट किया। वही इस मौके पर भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए संस्था के सदस्यों ने उनके आदर्श पर चलने की कसम खाई। जहां सभी रक्तदाताओं ने कहा कि हम युवा झारखंड को आगे ले जा सकते हैं और हमारा सामाजिक दायित्व है कि हम रक्तदान करके किसी के जीवन को बचाने के लिए हमेशा अग्रसर रहें। इस मौके पर संस्था के श्रीराम यादव, विकास कुमार, रौशन कुमार, पवन सिंह, अभिषेक कुमार, प्रदीप कुमार एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें