कीनन स्टेडियम में 40+ क्रिकेटरों का महासंग्राम: MCA-VCI के बैनर तले वेटरन्स T20 टूर्नामेंट 21 से

SHARE:

Jamshedpur: जमशेदपुर के ऐतिहासिक कीनन स्टेडियम में 21 से 23 अप्रैल 2026 तक 40 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए विशेष T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता मास्टर क्रिकेट एसोसिएशन, जमशेदपुर और Veterans Indian Cricket Foundation (VCI) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगी।

यह टूर्नामेंट जमशेदपुर में नवगठित MCA की ओर से पूर्व एवं सेवानिवृत्त क्रिकेटरों को मंच देने की एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

टूर्नामेंट की खास बातें

सभी मैच T20 फॉर्मेट (20-20 ओवर) में खेले जाएंगे

गुलाबी क्रिकेट गेंद (Pink Ball) का उपयोग
लीग आधार पर मुकाबले

मैच समय:

सुबह: 8:15 बजे से 11:45 बजे

दोपहर: 12:15 बजे से 3:45 बजे


पुरस्कार वितरण: 23 अप्रैल, शाम 4:00 बजे


टूर्नामेंट में कुल चार टीमें हिस्सा ले रही हैं—
एमसीए रेंजर्स, एमसीए राइडर्स, एमसीए वारियर्स और एमसीए चैलेंजर्स।
सभी टीमों में अनुभवी और पूर्व क्रिकेटरों को शामिल किया गया है, जिससे मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है

इस आयोजन का आकर्षण बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय और IPL क्रिकेटर सौरभ तिवारी 21 अप्रैल को सुबह 11:15 बजे खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। उनके आगमन से खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

मैचों का संचालन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के योग्य अंपायरों द्वारा किया जाएगा, जिससे मुकाबलों की निष्पक्षता सुनिश्चित होगी
टूर्नामेंट के आयोजन में अध्यक्ष अविनाश कुमार (पूर्व बिहार एवं पूर्वी क्षेत्र खिलाड़ी) और महासचिव कौशिक मित्रा की अहम भूमिका है।


यह टूर्नामेंट न सिर्फ अनुभवी खिलाड़ियों को फिर से मैदान में उतरने का अवसर देगा, बल्कि शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी तीन दिनों तक रोमांचक मुकाबलों का शानदार मंच तैयार करेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें