एम.बी.एन.एस. संस्थान में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : एम.बी.एन.एस. संस्थान में 15 अगस्त 2025 को 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुई।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए विद्यार्थियों को देश सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनसे पूरा माहौल भावनाओं से ओत-प्रोत हो गया। समारोह को सफल बनाने में चेयरमैन मिस्टर विवेक कुमार सिंह, निदेशिका डॉ. अनूपा सिंह, सहायक प्रोफेसर डॉ. दीपिका भारती, डॉ. सुषमा अर्चना टोपनो, मिस मिलीं कुमारी, श्री भावतरण भगत, श्री मधुसूदन महतो, मिस श्रावणी, मिस नंदिता, मिस्टर राजेश्वर वर्मा एवं छात्रों का विशेष योगदान रहा। अंत में मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.