बैंकिंग रेल इंजन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल-मनोहरपुर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:शनिवार सुबह मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के निकट एक दर्दनाक रेल हादसे में एक ग्रामीण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, सिमिरता गांव निवासी 45 वर्षीय जयमनी महतो सुबह सब्जी बेचने के लिए मनोहरपुर सब्जी मंडी आई थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सब्जी ख़रीदने के बाद जब जयमनी महतो अपने सिर पर टोकरी लेकर रेल पटरी पार कर रही थीं, तभी अचानक अप लाइन से गुजर रहे बैंकिंग रेल इंजन की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला का बायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही रेल सुरक्षा बल (RPF) के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। रेलवे प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि रेल लाइन पार करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें और निर्धारित स्थानों से ही पारगमन करें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.