संत अगस्तीन हाई स्कूल की शिक्षिका ग्लोरिया जोजो के निधन से शिक्षा जगत शोकाकुल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : संत अगस्तीन हाई स्कूल, मनोहरपुर की आदरणीय शिक्षिका ग्लोरिया जोजो के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने शनिवार को हैदराबाद स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार, वे कुछ दिनों से जॉन्डिस से पीड़ित थीं और उपचार के लिए पहले जमशेदपुर के एक अस्पताल में भर्ती की गईं थीं। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें 5 नवंबर को हैदराबाद ले जाया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

उनकी असामयिक मृत्यु की सूचना मिलते ही संत अगस्तीन हाई स्कूल परिवार, सहकर्मी शिक्षक, छात्र-छात्राएँ और स्थानीय लोग गमगीन हो उठे। विद्यालय में प्रधानाचार्य संजय डुंगडुंग की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोक सभा में विद्यालय के सचिव अरुण कुमार नाग, प्रधानाचार्य संजय डुंगडुंग, स्वपन कुमार बोस, राजकिशोर महतो, अंगोला जोजो, प्रेमी अनिता भुइंया, मंगल मसीह खाखा, ग्रेस भुइंया, अभिजीत नाग, जॉन सुरीन, मेन्सन टोपनो, रतिनाथ झा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएँ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ग्लोरिया जोजो अपने सरल स्वभाव, समर्पण और छात्रों के प्रति प्रेमभाव के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से विद्यालय परिवार ने एक संवेदनशील और प्रेरक शिक्षिका को खो दिया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.