मनोहरपुर कॉलेज मोड़ के पास सड़क हादसा, बाइक सवार और पैदल यात्री घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:मनोहरपुर संत अगस्तीन कॉलेज मोड़ के समीप शुक्रवार को एक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब इचापीढ़ के अमडाटोला निवासी ढुलु महतो (50) अपनी मोटरसाइकिल (JH06U 4879) से कोयल पुल उन्धन की ओर से मनोहरपुर आ रहे थे।

इसी दौरान श्मशान घाट की ओर पैदल जा रहे मुनि आश्रम निवासी शंकर ठठेरा (45) को मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने बताया कि ढुलु महतो के माथे व हाथ में गहरी चोटें आई हैं, जबकि शंकर ठठेरा को आंशिक चोटें लगी हैं।

सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस मौके पर पहुँची और दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें