मनोहरपुर कॉलेज मोड़ के पास सड़क हादसा, दो लोग घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasha : शुक्रवार को मनोहरपुर संत अगस्तीन कॉलेज मोड़ के समीप हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार इचापीढ़ के अमडाटोला निवासी ढुलु महतो (50) अपनी मोटरसाइकिल (JH06U 4879) से कोयल पुल उन्धन की ओर से मनोहरपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान श्मशान घाट की दिशा में पैदल जा रहे शंकर ठठेरा (45), निवासी मुनि आश्रम, को मोटरसाइकिल ने सीधे टक्कर मार दी।

तेज टक्कर के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि ढुलु महतो के माथे एवं हाथ में चोटें आई हैं, जबकि शंकर ठठेरा को आंशिक चोटें दर्ज की गई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें