7 दिसंबर को 33 केवी लाइन शटडाउन, कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

SHARE:

Chaibasha : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, मनोहरपुर डिवीजन ने 07 दिसंबर 2025 (रविवार) को 33 केवी आनंदपुर एवं मनोहरपुर लाइन में आवश्यक रखरखाव कार्य को लेकर निर्धारित शटडाउन की घोषणा की है। विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस दौरान नई बिजली खंभे की स्थापना सहित कई तकनीकी मरम्मत कार्य किए जाएंगे।

सूचना के मुताबिक 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र आनंदपुर एवं मनोहरपुर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन 33 केवी आनंदपुर–मनोहरपुर मुख्य लाइन में सुधार कार्य और तारों की ऊंचाई बढ़ाने संबंधी सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

बिजली कटौती से मनीपुर, मनोहरपुर और आनंदपुर इलाके प्रभावित होंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कार्य जनहित में किया जा रहा है, जिससे भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति संभव हो सकेगी। असुविधा के लिए विभाग ने खेद भी व्यक्त किया है।

संपर्क नंबर:

आनंदपुर कॉल सेंटर: 8580340016

मनोहरपुर कॉल सेंटर: 9430737846

सहायक विद्युत अभियंता, चक्रधरपुर: 9431135942


विभाग ने कहा कि निर्धारित अवधि में उपभोक्ता आवश्यक कार्यों का प्रबंध कर लें और किसी भी समस्या की स्थिति में कॉल सेंटर से संपर्क करें।

Leave a Comment