शीतलहर से राहत के लिए प्रशासन ने शुरू की अलाव व्यवस्था

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasha : झारखंड में जारी भीषण शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए मनोहरपुर प्रखंड प्रशासन ने जरूरतमंद लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था शुरू की है। शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शांतिकुंज के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की पहल की गई।

बीडीओ शांतिकुंज ने बताया कि यह व्यवस्था मुख्य रूप से जरूरतमंद, बेघर, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक, फुटपाथ पर सोने वाले तथा रात में ड्यूटी करने वाले लोगों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से की गई है।

प्रशासन ने मनोहरपुर के चौक-चौराहों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अलाव की सुविधा उपलब्ध कराई है, ताकि रात के समय आम लोगों को ठंड से बचाव मिल सके। इस पहल से ठंड के मौसम में आम जनता को तत्काल राहत देने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें