मानगो में जानलेवा बना स्ट्रीट लाइट का झुका खंभा, हादसे की आशंका तेज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:मानगो क्षेत्र के शंकोसाई पांच नंबर से तुड़िया बेड़ा को जोड़ने वाले पुल के समीप एक स्ट्रीट लाइट का खंभा पूरी तरह झुककर गिरने की कगार पर पहुंच गया है, जिससे इलाके में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार खंभा लगभग टूट चुका है, लेकिन उसमें अब भी बिजली आपूर्ति जारी है और लाइट जल रही है। ऐसी स्थिति में यह न केवल राहगीरों बल्कि आसपास के निवासियों के लिए भी गंभीर खतरा बन गया है। थोड़ी सी भी चूक या तेज हवा इस खंभे को गिरा सकती है, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त एवं मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।

विकास सिंह ने कहा कि संबंधित विभाग को बिना देरी किए इस खतरनाक स्थिति को ठीक करना चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से पहले ही सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट तौर पर चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से जल्द मरम्मत कार्य कराने की अपील की है, ताकि इस जानलेवा खतरे से राहत मिल सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें