मानगो में मेयर सुधा गुप्ता ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि, समानता और शिक्षा पर दिया जोर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : मानगो नगर निगम क्षेत्र के डिमना चौक पर B. R. Ambedkar की जयंती के अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब के आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत है।

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के हर वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा प्रदान किया, जो भारत की सबसे बड़ी ताकत है।



उन्होंने आगे कहा कि हमें बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में समानता, शिक्षा और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। उनके विचारों को आत्मसात कर ही एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।

इस मौके पर स्थानीय पार्षदगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.