सरायकेला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, पेयजल समस्या उठाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur :  सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के राजबांध बस्ती में B. R. Ambedkar की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय बस्तीवासियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष बीजू दत्त ने की, जबकि भाजपा नेता सुमित चौधरी ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष बद्री नारायण दरोगा, लिपू मोहती, पिंकी मोदक, कुश कर, गीता मुखी सहित सैकड़ों की संख्या में बस्तीवासी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेताओं ने बस्तीवासियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही संबंधित विभाग से संपर्क कर कराया गया।

हालांकि, बस्ती में पेयजल संकट को गंभीर मुद्दा बताते हुए नेताओं ने इसकी शिकायत नगर पंचायत में की है। उन्होंने मांग की है कि भीषण गर्मी को देखते हुए बस्तीवासियों को जल्द से जल्द शुद्ध और नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

कार्यक्रम के माध्यम से जहां एक ओर बाबा साहेब के विचारों को याद किया गया, वहीं दूसरी ओर स्थानीय समस्याओं के समाधान की दिशा में भी पहल की गई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.