बैसाखी व खालसा साजना दिवस पर अमरप्रीत सिंह काले ने गुरुद्वारों में टेका मत्था, रक्तदान को बताया महादान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : खालसा साजना दिवस एवं पावन बैसाखी के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता Amarpreet Singh Kale ने साकची और बिरसानगर स्थित गुरुद्वारों में मत्था टेककर देश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान उन्होंने दशमेश पिता Guru Gobind Singh के अमर संदेश “खालसा मेरो रूप है खास – खालसा में मैं करो निवास” का स्मरण करते हुए कहा कि खालसा पंथ त्याग, सेवा, साहस और मानवता की रक्षा का प्रतीक है, जो आज भी समाज को प्रेरित करता है।



श्री काले बिरसानगर जोन नंबर-7 स्थित दशमेश प्रकाश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में भी शामिल हुए। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर लंगर ग्रहण किया और इस सेवा कार्य की सराहना की।

उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल सेवा ही नहीं, बल्कि किसी के जीवन को बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। हर सक्षम व्यक्ति को इस महादान में भाग लेना चाहिए।



इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मानवता, एकता और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.