गणतंत्र दिवस पर मानगो मेयर प्रत्याशी जेबा खान ने 12 से अधिक स्थानों पर किया ध्वजारोहण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:77वें गणतंत्र दिवस एवं संविधान दिवस के अवसर पर मानगो की मेयर प्रत्याशी जेबा खान ने क्षेत्र के 12 से अधिक स्थानों पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। सुबह से ही उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं क्लब परिसरों में पहुंचकर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश दिया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम की शुरुआत रोड नंबर-6 स्थित मदरसा तैयब हाफिजिया हाई स्कूल एवं एपीजे अब्दुल कलाम हाई स्कूल से की गई। इसके बाद रोड नंबर-14 जवाहर नगर वेलफेयर सोसाइटी, ईदगाह मैदान, पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी, 6 नंबर नौजवान बॉयज क्लब, 52 गोड़ा चौक फ्रीडम बॉयज क्लब, चेपा पुल, अब्दुल हमीद चौक, रोड नंबर-17 कांग्रेस कार्यालय, ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित वॉइस क्लब सहित अन्य कई स्थानों पर झंडोत्तोलन किया गया।

इस अवसर पर जेबा खान ने बच्चों के बीच मिठाइयां, किताबें, कॉपियां एवं पेंसिल का वितरण किया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और हमें एकता व भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
जेबा खान ने कहा, “यदि मुझे मानगो की मेयर बनने का अवसर मिला, तो मैं मानगो को एक नया और बेहतर मानगो बनाऊंगी, जहां विकास, शिक्षा और भाईचारे को प्राथमिकता दी जाएगी।”

उनकी बातों पर उपस्थित लोगों ने समर्थन जताते हुए कहा कि मानगो को स्थानीय और जमीनी नेतृत्व की आवश्यकता है और वे उनके साथ खड़े हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मोहल्लों में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें