48 घंटे में बदला गया खराब ट्रांसफार्मर, मानगो मेयर सुधा गुप्ता की पहल से बहाल हुई बिजली आपूर्ति

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:मानगो नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 4 में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को महज 48 घंटे के भीतर बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान स्थानीय लोगों को अब राहत मिल गई है। इस त्वरित कार्रवाई के लिए क्षेत्र के लोगों ने मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 17 की पार्षद अनीता देवगम ने मेयर को सूचित किया था कि रोड नंबर 4 स्थित ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही मेयर सुधा गुप्ता ने बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर समस्या के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया।

मेयर की पहल के बाद बिजली विभाग की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया। इसके साथ ही इलाके में बिजली आपूर्ति फिर से सुचारु रूप से बहाल हो गई।

स्थानीय निवासियों ने कहा कि मेयर की सक्रियता और तत्परता के कारण ही इतनी जल्दी समस्या का समाधान संभव हो पाया। लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी जनसमस्याओं के समाधान के लिए इसी तरह तेजी से कार्रवाई होती रहेगी।

इस पूरे कार्य में वार्ड के प्रमुख कार्यकर्ता मनोज राय, राजेश शर्मा, नीरज ठाकुर और अनुज मृदुल एक्का सहित रोड नंबर 4 के कई स्थानीय निवासियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने लगातार प्रयास कर समस्या के समाधान में सहयोग दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें