साहिबगंज में कुपोषण मुक्त जागरूकता रथ का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गाँव गाँव जाकर कुपोषण के विरुद्ध जागरूकता फैलाएगा अभियान रथ

साहिबगंज: समाहरणालय परिसर से शुक्रवार को कुपोषण मुक्त जागरूकता रथ का विधिवत शुभारंभ किया गया। जहां इस अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम भगत तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर अभियान रथ को रवाना किया। जहां इस जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य है कि जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कुपोषण के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता फैलाना है। वही रथ के माध्यम से लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता, टीकाकरण, स्तनपान, पोषण युक्त भोजन तथा बच्चों एवं माताओं की विशेष देखभाल के संबंध में जानकारी दी जाएगी। साथ ही साथ आंगनबाड़ी सेवाओं और सरकारी योजनाओं का भी प्रचार प्रसार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी जागरूक होकर कुपोषण से मुक्ति पा सकें। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि कुपोषण उन्मूलन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन, समाज एवं समुदाय का सामूहिक सहयोग आवश्यक है। आगे उन्होंने कहा कि यह रथ गाँव गाँव जाकर आमजन से संवाद स्थापित करेगा और कुपोषण के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए पोषण युक्त जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करेगा। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने भी लोगों से अपील किया कि वे कुपोषण के खिलाफ इस जनजागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग करें और स्वस्थ समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें