सारंडा के सुदूर गांवों तक पहुंच रहा मलेरिया जागरूकता रथ, ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chiabsa : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर एवं CINI संस्था के संयुक्त तत्वावधान में संचालित मलेरिया जागरूकता रथ लगातार सारंडा के सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है। यह अभियान गांव-गांव और बाजार क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों तक मलेरिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचा रहा है।

जागरूकता रथ द्वारा रोवाम बाजार, घटकुरी, गंदा, सलाई एवं छोटानागरा बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया गया, जहां लोगों को मलेरिया से बचाव, समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान CINI संस्था के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर संजीव कुमार के नेतृत्व में CHV साथी मनोज सिद्धू, लागों चांपिया एवं सुनाया सुरीन ने स्थानीय भाषा में संवाद करते हुए ग्रामीणों को मलेरिया के कारण, उसके लक्षण, समय पर जांच एवं उपचार, मच्छरदानी के नियमित उपयोग तथा साफ-सफाई बनाए रखने के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

स्थानीय भाषा में संवाद होने के कारण ग्रामीणों ने जागरूकता संदेश को आसानी से समझा और अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों को विशेष रूप से यह संदेश दिया गया कि बुखार होने पर तुरंत स्वास्थ्य जांच कराएं तथा मलेरिया से बचाव के उपायों को अपनाकर स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.