चिड़िया माइंस के ठेका श्रमिकों की बैठक, स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : मनोहरपुर स्थित आयरन ओर माइंस चिड़िया (सेल) के ठेका श्रमिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को गिडुंग स्कूल परिसर के समीप शंकर मुंडारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक शामिल हुए, जहां मजदूर हित, कार्य व्यवस्था और स्थानीय श्रमिकों को रोजगार देने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में श्रमिकों ने एकजुटता दिखाते हुए स्पष्ट कहा कि अब पुराने ठेकेदारों की तरह मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। मजदूरों ने मांग रखी कि मनोहरपुर के मनीपुर से पोंगा जंक्शन तक होने वाले कार्यों में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाए।

श्रमिकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आने वाले दिनों में एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो मजदूरों की समस्याओं और मांगों को सीधे ठेकेदार के समक्ष रखेगी। साथ ही मजदूरों के बीच उत्पन्न होने वाले विवादों और अन्य समस्याओं का समाधान भी इसी कमेटी के माध्यम से किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए धनसिंह सोय ने कहा कि वर्षों से मजदूरों को उनका उचित अधिकार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सेल अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ कई बार वार्ता होने के बावजूद भ्रष्टाचार के कारण श्रमिकों का हक मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब मजदूर किसी भी प्रकार की दलाली और अधिकारियों की मनमानी को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा मुंडारी, लखन बिरगम, गणेश सोय, किस्टो बिरगम, लक्ष्मण सोय, जगरनाथ दास, लादु बिरगम, संजु गोप, विरेंद्र मुंडारी समेत बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें