भीषण गर्मी में भी बदला नहीं स्कूल टाइम, केंद्रीय विद्यालय पर नियम उल्लंघन का आरोप

SHARE:

Adityapur : Saraikela-Kharsawan जिले में भीषण गर्मी और लू के बीच स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर जारी सरकारी निर्देशों की अनदेखी का मामला सामने आया है। आरोप है कि Kendriya Vidyalaya सरायकेला में अब भी कक्षाएं दोपहर 1:40 बजे तक संचालित की जा रही हैं, जिससे बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विभाग के नए निर्देशों के अनुसार, केजी से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक ही संचालित की जानी चाहिए। इसके बावजूद विद्यालय द्वारा समय में बदलाव नहीं किए जाने से बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ता जा रहा है।

भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण दोपहर तक स्कूल चलने से छात्रों में डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। कई अभिभावकों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि गर्मी का सबसे अधिक असर छोटे बच्चों पर पड़ रहा है और कुछ बच्चों की तबीयत भी बिगड़ चुकी है।

अभिभावकों का कहना है कि जिले के अन्य सभी स्कूलों में निर्देशानुसार समय में बदलाव कर दिया गया है, लेकिन केंद्रीय विद्यालय में अब तक कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इधर जिला प्रशासन ने भी स्कूलों के समय को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव अनिवार्य है, इसके बावजूद कुछ स्कूलों द्वारा आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें