Kishor Yadav Mother Death  बागबेड़ा के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव की माता फुलों देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर | बागबेड़ा
बागबेड़ा क्षेत्र के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव की पूजनीय माता फुलों देवी (उम्र 80 वर्ष) का आज दिनांक 19 जनवरी 2026, सोमवार को सुबह बेला में बागबेड़ा बाबाकुटी स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिजनों के अनुसार स्वर्गीय फुलों देवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्रियों से भरा-पूरा परिवार छोड़ दिया है।

स्वर्गीय फुलों देवी का अंतिम दाह संस्कार कल दिनांक 20 जनवरी 2026, मंगलवार को सुबह बेला में बागबेड़ा बाबाकुटी आवास से आदित्यपुर पार्वती घाट के लिए निकलेगा, जहाँ विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

किशोर यादव सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। वे समाजहित में निरंतर कार्य करते आए हैं। बागबेड़ा रेलवे लाल बिल्डिंग स्थित एनआईसीटी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट से भी उनका जुड़ाव रहा है। उनका निवास बागबेड़ा बाबाकुटी में है, साथ ही बागबेड़ा रेलवे रिवर व्यू कॉलोनी में भी उनका आवास है। उनकी माता का निधन भी बाबाकुटी स्थित आवास पर ही हुआ।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने स्वर्गीय फुलों देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

परिवार की ओर से सभी लोगों से निवेदन किया गया है कि इस दुःख की घड़ी में अंतिम दाह संस्कार में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.