आदित्यपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खुला आपराधिक नेटवर्क

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela:सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आदित्यपुर बस्ती निवासी दीपक मिश्रा द्वारा 16 जनवरी 2026 को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत के आलोक में आदित्यपुर थाना कांड संख्या 19/26 दर्ज किया गया, जिसमें भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी कायम की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने 17 जनवरी को ओल्ड विद्युत नगर, आदित्यपुर में छापेमारी कर 24 वर्षीय राहुल पंडित को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और एक स्मार्ट फोन बरामद किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। रिकॉर्ड खंगालने पर यह भी सामने आया कि राहुल पंडित के खिलाफ वर्ष 2023 और 2024 में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि इस मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापामारी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध हथियारों के नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.