बीरमचंद्रपुर, दोलानडीह व बड़बिल में स्नान घाट निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : सरायकेला प्रखंड के बीरमचंद्रपुर, दोलानडीह एवं बड़बिल गांवों के ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है। इन तीनों स्थानों पर स्नान घाट निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास जिला परिषद सदस्य सोनाराम बोदरा ने किया।

करीब 8 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इन स्नान घाटों से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से पर्व-त्योहारों और दैनिक कार्यों के दौरान सुरक्षित एवं व्यवस्थित घाट उपलब्ध होने से ग्रामीणों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को राहत मिलेगी।

शिलान्यास के दौरान सोनाराम बोदरा ने कहा कि यह निर्माण कार्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से पक्के स्नान घाट की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हो रही है।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और विकास कार्य के लिए खुशी जाहिर की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें