केन्दाडीह खदान के पुनः संचालन और मुसाबनी कंसेंट्रेटर प्लांट विस्तार परियोजना का शुभारंभ, कोल्हान के विकास को मिलेगी नई गति

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Musabani : हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) के इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स में केन्दाडीह खदान के पुनः संचालन एवं मुसाबनी कंसेंट्रेटर प्लांट विस्तार परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे तथा जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने पूजा-अर्चना कर परियोजना की शुरुआत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केन्दाडीह खदान का पुनः संचालन केवल एक औद्योगिक परियोजना नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस परियोजना के शुरू होने से देश की तांबा उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।



वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत खनिज एवं खनन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार की नीतियों के कारण खनन क्षेत्र में निवेश बढ़ा है और देश के औद्योगिक विकास को नई गति मिली है। परियोजना के तहत मुसाबनी कंसेंट्रेटर प्लांट के विस्तार से तांबा प्रसंस्करण क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे उत्पादन और रोजगार दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही क्षेत्र में सहायक उद्योगों के विकास की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

कार्यक्रम में उपस्थित घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना पूर्वी सिंहभूम सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और समृद्ध कोल्हान के लक्ष्य को साकार करने के लिए सभी के सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। इस अवसर पर हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें