Jamshedpur:शहर के प्रतिष्ठित Keenan Stadium में रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में दलमा इलेवन ने जुबली इलेवन को 14 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला अंत तक रोमांच से भरपूर रहा और दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दलमा इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। टीम की ओर से बुलंद इकबाल ने 43 गेंदों पर 66 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें आकर्षक चौके-छक्के शामिल रहे। वहीं अमित केसरी ने मात्र 18 गेंदों पर 32 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुबली इलेवन की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। चाणक्य ने 37 गेंदों पर 50 रन बनाकर पारी को संभालने का प्रयास किया, जबकि कुंवर हेंब्रम ने 29 रन जोड़े। बावजूद इसके जुबली इलेवन 15 ओवर में 136 रन ही बना सकी और मुकाबला 14 रनों से गंवा बैठी। बुलंद इकबाल को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दोमुहानी की 11.2 ओवर में धमाकेदार जीत
स्थानीय मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में दोमुहानी इलेवन ने कालीमाटी इलेवन को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से पराजित कर दिया। कालीमाटी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 109 रन बनाए। रत्नेश तिवारी (33) और रोहित (32) ने उपयोगी पारियां खेलीं, लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।
110 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दोमुहानी टीम ने आक्रामक शुरुआत की। शुभदर्शी ने 28 गेंदों पर ताबड़तोड़ 50 रन बनाए, जबकि आशुतोष ने 38 रन की सधी हुई पारी खेली। दोमुहानी ने महज 11.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार अर्धशतक के लिए शुभदर्शी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक खेल का आनंद









