सोनारी दोमुहानी संगम पर महाशिवरात्रि में उमड़ा जनसैलाब

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सोनारी स्थित दोमुहानी संगम घाट पर हजारों शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। पूर्व मंत्री Banna Gupta की अगुवाई में आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम ने पूरे लौहनगरी को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ दोमुहानी नदी संगम पर विधिवत नदी पूजन कर मां स्वर्णरेखा की आराधना से की। इसके बाद भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने “हर हर महादेव” और “भोले-भोले” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

बनारस के Ashutosh Maharaj के नेतृत्व में पंडितों के समूह ने स्वर्णरेखा आरती संपन्न कराई। आरती के दौरान अलौकिक पुष्प वर्षा और आकर्षक आतिशबाजी ने माहौल को और दिव्य बना दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए।

सोनारी दोमुहानी संगम, जहां Swarnarekha River का पावन तट स्थित है, पूरी तरह से शिवमय हो उठा। संगम स्थल पर भगवान शिव से जुड़ी विभिन्न कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। स्थानीय कलाकार कृष्ण मूर्ति के भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा क्षेत्र देर तक भक्ति रस में डूबा रहा।

उल्लेखनीय है कि मंत्री रहते हुए बन्ना गुप्ता ने ही सोनारी दोमुहानी संगम क्षेत्र का नये सिरे से विकास कराया था। इसी परिसर में भगवान शिव की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की गई है, जो अब श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुकी है।

महाशिवरात्रि के इस आयोजन ने एक बार फिर दोमुहानी संगम को धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना के केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.