कांड्रा: पदमपुर में महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, मामला संदिग्ध — पुलिस जांच में जुटी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Kandra:पदमपुर गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। रूपा देवी नामक एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है।

मृतका की पहचान रूपा देवी, पत्नी रोशन कुमार सिन्हा (मूल निवासी रुचाप, चांडिल) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रूपा अपने पति के साथ पदमपुर में किराए के घर में रहती थीं। रोशन कुमार सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं और मंगलवार की रात ड्यूटी पर गए हुए थे।

घटना संदिग्ध — झामुमो नेता ने उठाए प्रश्न

स्थानीय झामुमो नेता कृष्णा बास्के ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा कि मौत के वास्तविक कारण का पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। उन्होंने ही ग्रामीणों की मदद से रूपा का शव कुएं से निकलवाया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थीं।

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों

जानकारी के अनुसार, रूपा देवी और रोशन कुमार पिछले चार वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पड़ोसी, रिश्तेदारों और पति से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें