कालिकापुर में बूगी-बूगी नृत्य प्रतियोगिता, झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने किया उद्घाटन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka: पोटका प्रखंड के कालिकापुर में मां मनसा पूजा के अवसर पर शिव शक्ति युवा कमिटी माझीपाड़ा की ओर से बूगी-बूगी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को कमिटी की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व बाघराय मार्डी ने मां मनसा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। हमारी परंपराएं और आस्था हमारी पहचान हैं, जिन्हें संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कालिकापुर के मुखिया बाघराय सोरेन, सोहन भक्त, रथीन भक्त, डॉ. बैद्यनाथ भक्त, दिलीप भक्त, निमाई भक्त, शक्तिपदो भक्त, निरोध भक्त, विश्वास भक्त समेत अन्य ग्रामीणों का योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.